रायगढ़ में सुनसान बोर घर में मिली महिला और 10 माह की बच्ची की लाश, हत्या की आशंका

Spread the love

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला, गांव के बाहर खेत स्थित मकान में लेती थी आश्रय

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर स्थित एक सुनसान बोर मकान में एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की लाश मिली। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की जांच की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, ग्राम छापरपानी निवासी बुधियारो नागवंशी (42) ने 16 जुलाई 2026 को लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी मौसेरी बहन बरत कुमारी (35) की शादी करीब चार-पांच साल पहले हुई थी। पति की मौत के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी।

गांव के बाहर बोर मकान में रहती थी

बताया गया कि महिला अक्सर गांव में घूमती रहती थी और बाद में ग्राम निवासी प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर मकान में रहने लगी थी। इसी स्थान पर महिला और उसकी 10 माह की बच्ची के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को हत्या की आशंका है। घटना के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों की टीम मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा