भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, संविदा श्रमिक के सिर पर गिरी स्टील प्लेट

Spread the love

काम के दौरान हुआ हादसा, गंभीर रूप से घायल श्रमिक का जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अयस्क प्रबंधन संयंत्र (Ore Handling Plant) में कार्य के दौरान एक संविदा श्रमिक हादसे का शिकार हो गया। ओएचपी जंक्शन पर काम करते समय अचानक स्टील प्लेट उसके सिर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हेलमेट भी टूटा, सिर में आई गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार घायल श्रमिक की पहचान सागर कुमार सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मेसर्स मनहरन नायर के अंतर्गत संविदा श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। घटना जी-शिफ्ट के दौरान उस समय हुई, जब वह अयस्क प्रबंधन संयंत्र के ओएचपी जंक्शन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक स्टील प्लेट उनके सिर पर गिर गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और सुरक्षा के लिए पहना हुआ हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पहले एमएमपी, फिर जेएलएन अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने घायल श्रमिक को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। दोपहर करीब 3:20 बजे उन्हें भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य चिकित्सा केंद्र (एमएमपी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएन अस्पताल) रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में जारी है उपचार

फिलहाल सागर कुमार सिंह का इलाज जेएलएन अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, घटना के बाद संयंत्र में कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा