पति की दुर्घटना में मौत के बाद मिला सहारा, मिनी महिलाने को मिला ₹2 लाख का बीमा भुगतान

Spread the love

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिला प्रशासन ने समय-सीमा बैठक में सौंपा प्रतीकात्मक चेक

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक पात्र हितग्राही के परिवार को बड़ी राहत मिली है। तहसील सारंगढ़ के ग्राम पंचायत पाट निवासी स्वर्गीय छोटेलाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मिनी महिलाने को योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, छोटेलाल की 30 अप्रैल 2025 को ट्रक दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी मिनी महिलाने ने सहायता के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋषिकेश तिवारी और लीड बैंक मैनेजर ने त्वरित प्रक्रिया पूरी कर बीमा दावा स्वीकृत कराया। इसके बाद समय-सीमा बैठक के दौरान मिनी महिलाने को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा गया।

बीमा राशि मिलने पर मिनी महिलाने और उनके परिवार ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल मिल सके।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश