जनदर्शन में गूंजीं आमजन की समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Spread the love

भूमि विवाद, वन अधिकार, मजदूरी भुगतान, शिक्षा और पुलिस कार्रवाई समेत कई मामलों पर हुई सुनवाई

एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में भूमि विवाद, सीमांकन, नामांतरण, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण, शासकीय भूमि से जुड़े राजस्व प्रकरण, आंगनबाड़ी नियुक्ति, मजदूरी भुगतान, पुलिस कार्रवाई, शिक्षा, निस्तार मार्ग, कृषि भूमि विवाद, किसान कार्ड, शासकीय अधिवक्ता नियुक्ति, वन भूमि, महुआ वृक्ष, रिश्वत की शिकायत सहित विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए।

जिला प्रशासन ने बताया कि जनदर्शन का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और प्रशासन एवं नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की शिकायतों का प्रभावी और पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा