दुर्ग कलेक्टर ने किया डिप्टी कलेक्टरों के कार्यों का नया बंटवारा

Spread the love

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल, सोनल डेविड को कई महत्वपूर्ण शाखाओं का प्रभार

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टरों के बीच पूर्व में जारी सभी कार्य विभाजन आदेशों को निरस्त करते हुए नया कार्य विभाजन एवं दायित्व आवंटित किया है। नए आदेश के तहत अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।

नए कार्य विभाजन के अनुसार डिप्टी कलेक्टर सोनल डेविड को मानव अधिकार आयोग से जुड़े प्रकरणों और नागरिकता प्रमाण पत्र शाखा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जानकारी प्रस्तुत करने, व्यापमं एवं परीक्षा शाखा, चिप्स परियोजना, चॉइस सेंटर, स्वान परियोजना, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली के संचालन तथा मुख्यमंत्री घोषणा शाखा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

इसके अलावा सोनल डेविड नगरीय निकाय एवं शहरी विकास अभिकरण (डूडा), कौशल विकास की नोडल अधिकारी, चिटफंड कंपनियों से संबंधित आवेदनों के निराकरण, जिला वेबसाइट के वेब इन्फॉर्मेशन मैनेजर, सामान्य शाखा के सहायक अधीक्षक, सांख्यिकी शाखा, सिविल सूट एवं व्यवहारवाद शाखा, जनगणना, भू-अर्जन एवं भू-बंटन, सीएसआर मद और डीएमएफ मद से जुड़े कार्यों का भी संचालन करेंगी।

आदेश के अनुसार वे शासन, आयुक्त और जिला कार्यालय की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं बैठकों की व्यवस्थाओं का समन्वय, कार्यवाही विवरण तैयार करने सहित कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक दायित्वों का भी निर्वहन करेंगी।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी इस नए कार्य विभाजन आदेश को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश