कोरबा में बिजली के खंभे पर चढ़े मजदूर की करंट लगने से मौत

Spread the love

पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम होने की आशंका, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत डिपरापारा में एक 40 वर्षीय मजदूर की बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मृतक की पहचान लवकुश (40) के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई बारिश के दौरान वह घर के बाहर लगे करीब 10 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर दीवार के सहारे चढ़ गया। इसी दौरान वह 11 केवी हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय उसकी पत्नी बिंदा साहू घर पर मौजूद थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर घरेलू विवाद के बाद यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा