डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी का हंगामा, 10 राज्यों से पहुंचे निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव

Spread the love

‘लॉन्ग एशिया’ प्लेटफॉर्म से अरबों रुपये की ठगी का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने रेलवे चौक स्थित वैसलियन चर्च के पास एक मकान के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। निवेशकों का आरोप है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ‘लॉन्ग एशिया’ के माध्यम से उनसे करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये की कथित ठगी की गई है और इस पूरे नेटवर्क के तार डोंगरगढ़ से जुड़े हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

मौके पर पहुंचे निवेशकों ने बताया कि वे पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत देश के करीब 10 राज्यों से डोंगरगढ़ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन निवेश के नाम पर उनसे बड़ी रकम ली गई, लेकिन बाद में न तो पैसा वापस मिला और न ही किसी तरह का संतोषजनक जवाब दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। निवेशकों की शिकायतों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच की जाएगी तथा तथ्यों के अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से लोगों के पहुंचने के कारण पूरे मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा