सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी, आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

Spread the love

फूड इंस्पेक्टर बनाने का झांसा देकर ऐंठी रकम, बस्तर पुलिस की कार्रवाई

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने फूड इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर एक युवक से 1 लाख 91 हजार 500 रुपये ठगने वाले आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान लारेन्स एन्थोनी कुज के रूप में हुई है। आरोपी ने जगदलपुर निवासी विनोद पानीग्राही से संपर्क कर खुद की रायपुर मंत्रालय में अच्छी पहुंच होने का दावा किया और सरकारी विभाग में फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

आरोपी की बातों पर विश्वास कर पीड़ित उसके झांसे में आ गया। इसके बाद आरोपी ने नौकरी की प्रक्रिया, दस्तावेजों और अन्य औपचारिकताओं का हवाला देते हुए अलग-अलग किस्तों में पैसे मांगे। पीड़ित ने आरोपी के बताए अनुसार फोनपे (PhonePe) के माध्यम से कुल 1,91,500 रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को बिना सत्यापन के रकम न दें और ऐसे मामलों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

  • Related Posts

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the love कोर्ट के आदेश पर उतई पुलिस ने दर्ज किया मामला, कांग्रेस नेत्री समेत पति और बेटे पर धोखाधड़ी के आरोप दुर्ग। जिले में करोड़ों रुपये की जमीन…

    Read more

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love मंत्रालय में पहुंच का दावा कर ऐंठे रुपए, दुर्ग-भिलाई से दबोचा गया आरोपी जगदलपुर। फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख रुपये की ठगी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल