भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल

Spread the love

वैज्ञानिक जांच से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, गला घोंटकर की गई थी हत्या

राजनांदगांव। जिले की पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए महिला की हत्या के आरोप में उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

घर में संदिग्ध हालत में मिला था शव

पुलिस के अनुसार ग्राम पेण्डरवानी निवासी 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजन उसे तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेण्ड्री लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तुमडीबोड़ पुलिस चौकी और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि

शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पेण्ड्री में मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने (दम घुटने) से हुई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

देवर को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतका के देवर पर शक गहराया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह भाभी के तानों से नाराज था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    Spread the love

    Spread the love दुर्ग जिले के तुमाकला गांव की घटना, इलाके में फैली सनसनी दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात लूट और हत्या की सनसनीखेज…

    Read more

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    Spread the love

    Spread the love मालदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोना और लैपटॉप भी बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में पुलिस ने बांग्लादेश में कफ सिरप…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    बीच सड़क उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    रायगढ़ स्टील प्लांट हादसा: इलाज के दौरान दो श्रमिकों की मौत, तीन की हालत का इलाज जारी

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं की जा सकती: हाईकोर्ट

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    रायपुर: सार्वजनिक ओवरब्रिज पर बिना अनुमति पेंटिंग का काम रोका, सामग्री जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    बांग्लादेश कफ सिरप तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कारोबारी के घर से 2.40 करोड़ रुपये नकद जब्त

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज