कैफे में बैठी युवती को जबरन किया किस, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दुर्ग पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्ती बरतते हुए पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्मृतिनगर पुलिस चौकी, थाना सुपेला की टीम ने महिला की शिकायत मिलते ही तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, युवती कैफे में बैठी थी, तभी आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन किस कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दुर्ग पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दुर्ग यातायात पुलिस का बड़ा अभियान, एक सप्ताह में 6,592 वाहन चालकों के कटे चालान

    Spread the love

    Spread the love हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

    Read more

    दुर्ग पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी कार्यालय में आयोजित समारोह में सेवाओं को सराहा, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं दुर्ग। पुलिस विभाग में वर्षों तक अपनी निष्ठापूर्ण सेवाएं देने वाले अधिकारियों और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    5 करोड़ की जमीन डील में कथित फर्जीवाड़ा, पार्षद परिवार पर FIR दर्ज

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    एचआईवी संक्रमितों में बढ़ा आक्रोश, रायपुर में होगी अहम बैठक

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    फूड इंस्पेक्टर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    शराब दुकान को लेकर विवाद, पूर्व मंत्री पर आबकारी अधिकारी को धमकाने का आरोप

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    रायपुर के रिलायंस ज्वेल्स शोरूम से 17.50 लाख के सोने के कंगन गायब

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल

    भाभी की हत्या का खुलासा, तानों से नाराज देवर निकला कातिल