जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनीं आमजन की समस्याएं

Spread the love

48 आवेदन प्राप्त, राजस्व, पेयजल, सड़क और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व संबंधी प्रकरण, पेयजल की समस्या, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ, अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं।

कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनदर्शन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा