स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों का आधार बनाना प्राथमिकता: कलेक्टर रोहित व्यास

Spread the love

आधार नामांकन और बायोमेट्रिक अपडेट की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति (DLAMC) की बैठक लेकर जिले में आधार नामांकन एवं आधार अपडेट कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आधार सेवाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि Mandatory Biometric Update (MBU) के तहत लंबित विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित आयु पूरी करने वाले बच्चों का समय पर बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग को भी निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले सभी बच्चों का आधार नामांकन शीघ्र पूरा कराया जाए। साथ ही जिन बच्चों का आधार अभी तक नहीं बना है, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर नामांकन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर रोहित व्यास ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि आधार से जुड़े सभी लंबित मामलों का जल्द निराकरण करें और आम नागरिकों को आधार सेवाएं समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आधार नामांकन एवं अपडेट कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा