हजारों मरीजों की सेवा करने वाली स्टाफ नर्स मंजू रॉय सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Spread the love

जिला चिकित्सालय दुर्ग में सम्मान समारोह आयोजित, प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

भिलाई। जिला चिकित्सालय दुर्ग की वरिष्ठ स्टाफ नर्स मंजू रॉय 31 जुलाई को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गईं। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान उनके वर्षों के समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीषन मिंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जीवन दीप समिति के सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम तथा डॉ. विनीत ध्रुव सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की हुई सराहना

वक्ताओं ने कहा कि मंजू रॉय ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ हजारों मरीजों की देखभाल की। उन्होंने नर्सिंग सेवा को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हुए मरीजों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

नई पीढ़ी के नर्सिंग स्टाफ को मिली प्रेरणा

अधिकारियों ने नवीन पदस्थ स्टाफ नर्सिंग कैडर से मंजू रॉय के कार्यों से प्रेरणा लेने और उसी समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ मरीजों की सेवा करने का आह्वान किया। समारोह के अंत में सभी कर्मचारियों ने उन्हें उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा