बस से कुचलकर बच्चे की मौत, भड़की भीड़ ने बस और पुलिस वाहन फूंके

Spread the love

पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके में हादसे के बाद हिंसक प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात

पटना। बिहार की राजधानी पटना के बड़ी पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने बस में आग लगा दी। हालात बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जीरो माइल के पास हुआ। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। गुस्साए लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा किया।

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के तीन वाहनों में भी आग लगा दी। इसके बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा