अवैध रेत और गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की सघन जांच
एमसीबी। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाते हुए अवैध रूप से रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2026 को तहसील खड़गवां के ठग्गांव क्षेत्र में जांच के दौरान गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर तथा रेत का अवैध परिवहन कर रहे 1 ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में भी 2 अतिरिक्त ट्रैक्टर पकड़े गए, जो अवैध रूप से खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए।
जांच के बाद सभी जब्त वाहनों को आगे की विधिवत कार्रवाई के लिए थाना खड़गवां में सुरक्षित रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।










