Bilaspur: पीएससी अभ्यर्थी छात्रा आत्महत्या मामला: प्रेमी गिरफ्तार, रिश्ते में विवाद बना मौत की वजह

Spread the love

दूसरी युवती से बातचीत को लेकर चल रहा था विवाद, जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

बिलासपुर। पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि प्रेमी युवक के दूसरी युवती से बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद से मानसिक रूप से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी।

घटना के दिन छात्रा के कमरे में था प्रेमी

जांच में पता चला कि आयूषी का अपने गांव के ही निवासी दीपक खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक छात्रा के कमरे से निकला था। उसके जाने के बाद आयूषी लगातार उसे मोबाइल फोन कर संपर्क करने की कोशिश करती रही, लेकिन दीपक ने उसके कॉल रिसीव नहीं किए।

दूसरी युवती से बातचीत को लेकर था तनाव

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दीपक खाण्डे किसी दूसरी युवती से बातचीत कर रहा था। इसी बात को लेकर आयूषी और दीपक के बीच लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस का मानना है कि इस बात से परेशान और आहत होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया।

साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपक खाण्डे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। घटना ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा