चलती बस में गूंजी किलकारी, यात्रियों की मदद से महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Spread the love

कोरबा से पटना जा रही बस में हुआ प्रसव, मां और नवजात दोनों स्वस्थ

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से पटना जा रही यात्री बस में मानवता की मिसाल देखने को मिली। सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर यात्रियों की मदद से एक गर्भवती महिला ने बस में ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। घटना के बाद बस में मौजूद यात्रियों के बीच खुशी का माहौल बन गया।

अंबिकापुर के पास तेज हुई प्रसव पीड़ा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात तेज बारिश के बीच राजहंस बस कोरबा से पटना के लिए रवाना हुई थी। बस में गर्भवती महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। रात करीब 11 बजे अंबिकापुर पार करने के बाद अचानक महिला को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

महिला की हालत को देखते हुए बस चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद बस में मौजूद महिला यात्रियों ने आगे बढ़कर प्रसूता की मदद की।

महिला यात्रियों ने कराया सुरक्षित प्रसव

बस में सवार महिला यात्री सुनती देवी समेत अन्य महिलाओं ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए प्रसव कराया। कुछ देर बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान बस में मौजूद यात्रियों ने भी सहयोग किया।

बलरामपुर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रसव के बाद बस बलरामपुर पहुंची, जहां करीब आधे घंटे बाद महिला और नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका उपचार जारी है।

यात्रियों ने पेश की मानवता की मिसाल

बताया जा रहा है कि प्रसूता कोरबा की रहने वाली है और यह उसका पहला बच्चा है। घटना के समय बस में करीब 30 से 35 यात्री मौजूद थे। महिला और बच्चे की सुरक्षित डिलीवरी के बाद यात्रियों ने खुशी जताई और कई लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहायता भी की। इस घटना ने एक बार फिर मुश्किल समय में इंसानियत और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा