Chhattisgarh: बायो एनर्जी कंपनी में चोरी का बड़ा खुलासा, 1 आरोपी सहित 4 नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, 3.50 लाख रुपये का सामान बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में स्थित श्री धनीराम बायो एनर्जी कंपनी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक वयस्क आरोपी के साथ विधि से संघर्षरत चार नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया सामान भी बरामद किया है।

यह घटना ग्राम बेन्द्री, बोरझरा स्थित कंपनी परिसर में हुई थी, जहां से इलेक्ट्रॉनिक और औद्योगिक उपकरणों की बड़ी मात्रा में चोरी की गई थी। मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 280/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(4), 305 और 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सुपरवाइजर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जांच में तेजी

प्रार्थी गोपाल मिश्रा, जो कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 जून 2026 की सुबह जब वे ड्यूटी पर पहुंचे तो कंपनी परिसर से कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब थे।चोरी गए सामान में 16 लाइट, 100 फीट केबल, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ब्लोअर, ड्रिल मशीन, चार बंडल वायर, डक्ट सेट और चाइना मशीन के पार्ट्स शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना उरला पुलिस की टीम ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच शुरू की।पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा