Chhattisgarh: बेटों से नाराज होकर वृद्धाश्रम पहुंची मां की घर वापसी, प्रशासन की पहल से परिवार फिर हुआ एकजुट

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से 70 वर्षीय महिला अपने पुत्रों के साथ लौटी घर, परिवार को दी गई समझाइश

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के अभियान ‘करूणा’ और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, सम्मान एवं न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बुजुर्ग महिला की घर वापसी संभव हो सकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रही 70 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ पुनः घर लौट गई।

परिवारिक विवाद के चलते छोड़ा था घर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर द्वारा हाल ही में आयोजित एक विधिक जागरूकता शिविर में आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से संवाद किया गया। इस दौरान पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सेवईया निवासी लच्छनी बाई ने अपनी जीवन कहानी साझा की।

लच्छनी बाई ने बताया कि उनके तीन पुत्र हैं। पहले परिवार में सब कुछ सामान्य था, लेकिन समय के साथ पुत्रों के बीच अनबन और घरेलू विवाद बढ़ने लगे। घर का माहौल लगातार खराब होने से परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया और बाद में आशियाना वृद्धाश्रम में रहने लगीं। वह पिछले दो से तीन वर्षों से वहीं रह रही थीं।

प्रशासन ने खोजे परिजन

महिला की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तत्काल पहल की। प्रभारी सचिव चेतना ठाकुर के निर्देश पर अधिकार मित्र जितेन्द्र पटेल ने महिला द्वारा बताए गए पते के आधार पर उनके पुत्रों का पता लगाया और उन्हें प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होने की सूचना दी।

समझाइश के बाद बना सहमति का माहौल

कार्यालय में उपस्थित होने पर चेतना ठाकुर ने महिला के पुत्रों और पुत्रवधुओं को बुजुर्गों के अधिकारों, सम्मान और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। उन्होंने परिवार को अपनी मां की देखभाल करने, सम्मानजनक व्यवहार करने और उन्हें पुनः परिवार का हिस्सा बनाने की सलाह दी।प्राधिकरण की समझाइश और सकारात्मक संवाद का असर हुआ और परिवार ने लच्छनी बाई को अपने साथ घर ले जाने पर सहमति जताई।

भावुक माहौल में हुई घर वापसी

लच्छनी बाई की घर वापसी के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों ने उनकी बेहतर देखभाल का भरोसा दिया। इस अवसर पर ठाकुर राम दीवान, अधिकार मित्र हरिचंद साहू, आशियाना वृद्धाश्रम की रूचि ठाकुर, भूमिका ध्रुव, साध्या तांडी तथा लीगल एड डिफेंस के कर्मचारी खेलसिंग पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के प्रति जागरूकता जरूरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक जीवन, सुरक्षा और न्याय दिलाना समाज और परिवार दोनों की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान न केवल बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा करते हैं, बल्कि टूटते पारिवारिक रिश्तों को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा