Chhattisgarh: शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, गौलीटोला गांव के पास ग्रामीणों ने देखा

Spread the love

अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र में अलर्ट, वन विभाग की टीम तैनात, मुनादी कर लोगों को किया जा रहा सतर्क

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक अंतर्गत शिवनाथ नदी में मगरमच्छ देखे जाने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। नदी किनारे बसे अम्बागढ़ चौकी नगर सहित आसपास के गांवों में ग्रामीण भयभीत हैं और लोग नदी की ओर जाने से बच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शिवनाथ नदी के तट पर स्थित गौलीटोला गांव के समीप ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। इसके बाद घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल और अधिक बढ़ गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग तुरंत सक्रिय हो गया है। डीएफओ के निर्देश पर वन अमला गांव में तैनात किया गया है और लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है, ताकि लोग नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

वन विभाग के अनुसार यह कोई नई घटना नहीं है। मोंगरा डेम और उससे जुड़े जल स्रोतों के कारण इस क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें वन विभाग द्वारा रेस्क्यू अभियान भी चलाया गया था।

डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी परिस्थिति में नदी के पास अकेले या बिना जानकारी के न जाएं।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश