Chhattisgarh: दंतेवाड़ा और कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसे, एक की मौत, दो घायल

Spread the love

गीदम-जगदलपुर हाईवे पर मेटाडोर और पिकअप में भीषण टक्कर

जिले के गीदम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे गीदम-जगदलपुर मार्ग पर जवांगा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मेटाडोर और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कोरबा में बाइक और ठेले की टक्कर, एक की मौत

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील गुप्ता (35) के रूप में हुई है, जो बालको निवासी था और नगर निगम में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था।

घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। कृष्ण कुमार नामक व्यक्ति अपना ठेला टीपी नगर से बुधवारी की ओर लेकर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार सुनील गुप्ता ठेले से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा