Dhamtari: दो पत्नियां, एक जिद, फिर 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, डेढ़ घंटे तक थमी रहीं सांसें

Spread the love

धमतरी के भेंड़रा गांव में हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महीने में दूसरी बार टावर पर चढ़ा युवक; पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा।

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भेंड़रा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पत्नियों को एक साथ रखने की जिद में एक युवक करीब 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसे ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी बड़े हादसे की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक महीने में दूसरी बार दोहराई हरकत

बताया जा रहा है कि युवक पहले भी इसी वजह से टावर पर चढ़ चुका था। यह एक महीने के भीतर दूसरी घटना है। परिवार में दोनों पत्नियों को साथ रखने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिससे परेशान होकर उसने फिर यह खतरनाक कदम उठाया।

डेढ़ घंटे तक चला रेस्क्यू

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश की गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के हवाले कर दिया।

वीडियो बनाने वालों से करता रहा अपील

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीचे उतरते समय युवक लोगों से बार-बार उसका वीडियो नहीं बनाने की अपील करता रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद कई लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा