Dhamtari: मछली कारोबारी की बेरहमी से हत्या, 40 से अधिक वार कर उतारा मौत के घाट

Spread the love

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिहावा थाना क्षेत्र के गोरेगांव के पास एक मछली कारोबारी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देर रात हुई इस वारदात में हमलावरों ने कारोबारी पर धारदार हथियार से 40 से अधिक बार वार कर उसकी हत्या कर दी।

दुकान बंद कर लौटते समय हुआ हमला

मृतक की पहचान विपलभ मंडल (55) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गरियाबंद जिले के बोइरगांव दर्रीपारा के निवासी थे और मछली का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे अपने साथी चुम्मन यादव के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर

जानकारी के अनुसार, जैसे ही दोनों गोरेगांव के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। अचानक हुए इस हमले में आरोपियों ने पहले विपलभ मंडल के सिर पर वार किया।

इसके बाद उनके साथी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया गया, जिससे वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

40 से अधिक वार कर की हत्या

हमलावरों ने विपलभ मंडल को घेरकर धारदार हथियार से लगातार हमला किया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर 40 से अधिक वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल कारोबारी को नगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा