Chhattisgarh: डोंगरगढ़ में भैंसों की डिलीवरी के दौरान मारपीट और एक लाख की उगाही का आरोप

Spread the love

पुलिस ने दर्ज किया मामला, वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

डोंगरगढ़: जिले में पशु परिवहन के दौरान गंभीर मारपीट और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। भैंसों से भरी पिकअप को रोककर चालक के साथ मारपीट करने और डेयरी संचालक से एक लाख रुपये की उगाही किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ निवासी डेयरी व्यवसायी मनोज श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बरमपुर निवासी ऐश्वर्य यादव से तीन भैंसों और उनके पड़ियों का करीब 3.20 लाख रुपये में सौदा हुआ था। 10 जून को उन्होंने चालक सलीम खान को पशुओं को लेने के लिए बरमपुर भेजा था।

शिकायत में बताया गया है कि सुबह करीब 10:30 बजे चालक सलीम खान ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग बोलेरो वाहन से आए और उनकी पिकअप को रोक लिया है। इसके बाद चालक के साथ मारपीट की गई और दबाव बनाकर उससे यह कहलवाया गया कि वह पशुओं को कट्टीपार (वध के लिए) ले जा रहा है। इसी दौरान कथित रूप से उसका वीडियो भी बनाया गया।

आरोप है कि बाद में चालक को मक्काटोला के पास उतार दिया गया और पिकअप वाहन व उसमें लदे पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

बोरतलाव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बहस का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा