दुर्ग में अपहरण और लूट की वारदात का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 4 नाबालिग भी पकड़े गए

Spread the love

स्कूटी चोरी का आरोप लगाकर युवकों से की मारपीट, नकदी-मोबाइल समेत 87 हजार रुपये से ज्यादा का सामान लूटा

दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र में अपहरण कर लूटपाट करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। आरोपियों ने दो युवकों पर स्कूटी चोरी का आरोप लगाकर उन्हें जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की और उनसे नकदी, मोबाइल, स्कूटी व चांदी के आभूषण समेत करीब 87 हजार 180 रुपए का सामान लूट लिया था।

स्कूटी खराब होने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, मामले की शिकायत बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने सुपेला थाने में दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह 2 जुलाई 2026 की रात अपने रिश्तेदार के साथ दुर्ग-भिलाई घूमने आया था। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे गदा चौक स्थित पुरानी शराब भट्ठी के पास उसकी स्कूटी खराब हो गई।

स्कूटी ठीक कराने के लिए उसने वहां मौजूद कुछ युवकों से मदद मांगी। बातचीत के दौरान आरोपियों ने स्कूटी के दस्तावेज नहीं होने पर उसे चोरी की बताकर विवाद शुरू कर दिया।

साथियों को बुलाकर किया अपहरण और मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों युवकों को जबरन अपने साथ ले गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने धमकाकर उनसे नकदी, मोबाइल फोन, स्कूटी और चांदी के आभूषण छीन लिए।

पीड़ितों से लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 87 हजार 180 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद सुपेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दो युवकों को गिरफ्तार किया, वहीं चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा