दुर्ग में बड़ा साइबर फ्रॉड उजागर, ₹1.60 करोड़ की ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर की गई थी संगठित साइबर ठगी

दुर्ग। बीमा पॉलिसी रिफंड के नाम पर ₹1.60 करोड़ की बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यह प्रकरण रेंज साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2026, धारा 318(2), 318(4), 336(3) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने स्वयं को बीमा लोकपाल कार्यालय का अधिकारी बताकर पीड़ित को बीमा पॉलिसी की राशि रिफंड कराने का झांसा दिया और अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर लगभग ₹1 करोड़ 60 लाख की ठगी को अंजाम दिया।

बैंक खातों के जरिए विदेशी नेटवर्क से जुड़ा मामला

जांच के दौरान पूर्व में एक बैंक खाताधारक की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर विशेष पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां से तीन आरोपियों को चिन्हित किया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनमीत सिंह (42 वर्ष, तिलक विहार, तिलक नगर, नई दिल्ली), ईशांत माहे उर्फ ईशु (37 वर्ष, चंदर विहार, निलोठी एक्सटेंशन, दिल्ली) और अमनदीप सिंह (33 वर्ष, मूल निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान) के रूप में हुई है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया। जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों का उपयोग एक विदेशी (नाइजीरियन) साइबर ठगी नेटवर्क द्वारा किया जा रहा था।

दिल्ली से गिरफ्तारी, न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड

सभी आरोपियों को 01 जुलाई 2026 को दिल्ली से विधिवत गिरफ्तार कर तीस हजारी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उन्हें दुर्ग लाया गया। फिलहाल मामले में अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।

  • Related Posts

    दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love इंदिरा मार्केट की SSD Traders में कार्रवाई, 18 हजार नकली सिगरेट समेत 2.07 लाख का सामान जब्त दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट में Gold Flake Premium के…

    Read more

    दुर्ग पुलिस की क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर जोर

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित मामलों और फरार आरोपियों की समीक्षा दुर्ग। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा