मुखबिर की सूचना पर गंडई पुलिस की छापेमार कार्रवाई
केसीजी। जिले में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंडई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गंडई क्षेत्र के ग्राम बिरनपुरखुर्द में गौठान के पास बरगद के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से नकद रकम और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं।
52 पत्ती ताश के साथ लगा रहे थे दांव
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव के गौठान के समीप बरगद के पेड़ के नीचे 52 पत्ती ताश के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
तीनों आरोपी गांव के ही निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेन्द्र गंधर्व (30 वर्ष), भागवत निषाद (22 वर्ष) और अनिल निषाद (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम बिरनपुरखुर्द के निवासी हैं। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 640 रुपये नकद तथा 52 पत्ती ताश बरामद किए गए।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







