कबीरधाम में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: स्कूल परिसर में शिक्षक के शराब सेवन का आरोप, वीडियो वायरल

Spread the love

पंडरिया के सुदूर वनांचल गांव तेलियापानी लेदरा का मामला, विभागीय कार्रवाई पर उठे सवाल

कबीरधाम। जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सुदूर वनांचल ग्राम तेलियापानी लेदरा से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पदस्थ शिक्षक सुरेश कुमार नेताम को स्कूल परिसर के भीतर शराब का सेवन करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “शिक्षा के मंदिर” में इस तरह की गतिविधियां बच्चों के भविष्य और स्कूल के माहौल दोनों को प्रभावित कर रही हैं।

लगातार लापरवाही के मामलों से विभाग की कार्यशैली पर उठी अंगुली

ग्रामीणों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे जिला शिक्षा अधिकारियों की जवाबदेही भी कटघरे में आ गई है।

इधर, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और क्षेत्र में व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।

जांजगीर-चांपा का भी मामला चर्चा में, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

इसी बीच 22 जून को जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसने भी इलाके में हलचल मचा दी थी।

इस वीडियो को लेकर अभिभावकों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चिंता व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका को आपत्तिजनक स्थिति में होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि प्रशासन या शिक्षा विभाग की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकों की भूमिका को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा