महानदी का एनीकेट डूबा, रोहांसी-अमेठी का संपर्क टूटा

Spread the love

बारिश के बाद एनीकेट के ऊपर बह रहा 2 से 3 फीट पानी, ग्रामीणों ने की ऊंचे पुल की मांग

बलौदाबाजार। जिले के पलारी विकासखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ग्राम रोहांसी और अमेठी को जोड़ने वाली महानदी पर बना एनीकेट महज एक दिन की बारिश में ही पूरी तरह जलमग्न हो गया है। नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और वर्तमान में एनीकेट के ऊपर करीब दो से ढाई फीट पानी बह रहा है।

अमेठी और वन क्षेत्र के ग्रामीणों का टूटा संपर्क

एनीकेट के डूब जाने से अमेठी सहित आसपास के वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों का पलारी और बलौदाबाजार क्षेत्र से सीधा संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों और जरूरी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में हर साल बढ़ती है परेशानी

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पलारी और अमेठी-अर्जुनी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर एकमात्र एनीकेट ही आवागमन का साधन है। हल्की बारिश में भी इसके ऊपर पानी भर जाता है, जिससे रास्ता बंद हो जाता है। ऐसे समय में ग्रामीणों को रोहांसी या पलारी पहुंचने के लिए करीब 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।

लंबे समय से उठ रही ऊंचे पुल की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में एक बड़े और ऊंचे पुल के निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बरसात के मौसम में हर साल लोगों को इसी समस्या से जूझना पड़ता है।

रोहांसी बाजार पर निर्भर हैं वन क्षेत्र के लोग

ग्राम रोहांसी नदी के दूसरी ओर रहने वाले ग्रामीणों के लिए प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है। यहां से लोग अपनी दैनिक जरूरतों का सामान खरीदते हैं, लेकिन बारिश के दिनों में एनीकेट डूबने से उनका आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी कामों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ऊंचे पुल के निर्माण की मांग करते हुए स्थायी समाधान की अपील की है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा