महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कुपोषण मुक्त जिला बनाने पर जोर

Spread the love

महासमुंद। महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टिकवेंद्र जाटवर सहित जिले के सभी परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

कुपोषण उन्मूलन पर विशेष फोकस

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से विभागीय योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचे और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पूरक पोषण आहार (टीएचआर) का नियमित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने और सभी वितरण व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा