मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में युवक ने की वारदात

Spread the love

ओवरब्रिज के नीचे सो रहे मजदूर पर लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला

कोरबा। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक मजदूर चबूतरे पर नशे की हालत में सो रहा था, तभी आरोपी युवक ने लकड़ी से उसके सिर पर कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सुबह हुए विवाद ने लिया खूनी रूप

जानकारी के अनुसार, मृतक राजेश महाराज (40) मजदूरी करता था और रोजाना ओवरब्रिज के नीचे काम की तलाश में बैठता था। वहीं भरत साहू (38) नामक युवक भी उसी इलाके में रहता था और नशे का आदी था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह भरत नशे की हालत में कपड़े उतारकर घूम रहा था। इसे देखकर राजेश ने उसे रोकने की कोशिश की और कथित तौर पर उसकी पिटाई कर दी थी।

इस घटना से भरत काफी नाराज था और बदला लेने की फिराक में था।

दोपहर में सो रहे मजदूर पर बरसाए डंडे

दोपहर के समय राजेश रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान भरत वहां पहुंचा और कुछ देर उसके पास बैठा रहा। अचानक उसने लकड़ी उठाकर राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने 30 से 35 बार वार किए, जिससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने रोकने की कोशिश की, फिर भी नहीं रुका आरोपी

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह सुबह हुआ विवाद और उससे उपजा गुस्सा सामने आया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा