MCB में कौशल विकास को लेकर बड़ी पहल, 330 युवाओं को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

Spread the love

जिला कौशल विकास प्राधिकरण की बैठक में विभागों को वीटीपी पंजीयन शीघ्र पूरा करने के निर्देश

MCB जिले में युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कौशल विकास गतिविधियों को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत Ankita Som Sharma की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कौशल विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को प्राप्त 330 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया।

विभागों को शीघ्र वीटीपी पंजीयन कराने के निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पशु चिकित्सा, मत्स्य एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न शासकीय विभागों को कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन हेतु शीघ्र वीटीपी (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगामी समय-सीमा बैठक में इस संबंध में की गई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों की प्रगति की समीक्षा

बैठक में सहायक संचालक जिला कौशल विकास द्वारा बताया गया कि जिले में वर्तमान में चार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और एक पॉलिटेक्निक कॉलेज संचालित हैं, जहां मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इन संस्थानों के प्राचार्यों और अधीक्षकों के पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र बैच तैयार कर पोर्टल में अपलोड करने तथा टीबीएन जारी कराने के निर्देश दिए।

जून तक बैच गठन, जुलाई से प्रशिक्षण शुरू करने का लक्ष्य

बैठक में उपस्थित संस्थानों के प्राचार्यों एवं अधीक्षकों ने आश्वासन दिया कि जून माह के भीतर बैच गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और जुलाई माह से प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जाएगा।इसके साथ ही संस्थानों की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई, जिनके समाधान का आश्वासन मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिया गया।

समन्वित प्रयासों पर जोर, रोजगार सृजन को प्राथमिकता

बैठक के अंत में सभी शासकीय विभागों को कौशल विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने तथा वीटीपी पंजीयन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गति और गुणवत्ता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा