Raigarh: महिला सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, महिला गार्ड से छेड़छाड़, आरोपी इंचार्ज गिरफ्तार

Spread the love

नौकरी से निकालने की धमकी देकर करता था अश्लील हरकतें, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

रायगढ़। जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सुरक्षा गार्ड से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड इंचार्ज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 15 जून 2026 को महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह फरवरी 2026 से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है। उसी प्लांट में गार्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत आरोपी राजा बनर्जी लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और अश्लील टिप्पणियां करता था।

केबिन में बुलाकर की अश्लील बातें, संबंध बनाने का बनाया दबाव

पीड़िता के अनुसार 5 मई 2026 को आरोपी ने रजिस्टर जांच के बहाने उसे अपने केबिन में बुलाया और अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।

कमरे में बुलाकर की छेड़छाड़

शिकायत के मुताबिक 13 जून 2026 को आरोपी ने सफाई कार्य का बहाना बनाकर उसे कॉलोनी स्थित अपने कमरे में बुलाया। वहां अकेला पाकर उसने महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध करते हुए स्वयं को छुड़ाया और वहां से निकलकर घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों और सहेलियों को दी।

मामला दर्ज कर आरोपी को दबोचा

महिला की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी। आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने प्लांट के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला थाना टीम की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर जिले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश