Raigarh: अभियान संवेदना के तहत बड़ी सफलता, लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

Spread the love

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था अपहरण का मामला

जिले में महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना कापू पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 जून 2026 को बालिका के परिजनों ने थाना कापू में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका के पिता ने बताया कि वे 1 जून को अपने रिश्तेदारों के यहां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ गए हुए थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे।

सुबह घर से गायब मिली थी नाबालिग

परिजनों के अनुसार, 2 जून की सुबह करीब 4 बजे बालिका की मां की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।बालिका के नहीं मिलने पर परिजन थाना कापू पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस ने तत्परता से शुरू की तलाश

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कापू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका का पता लगाया।जांच के दौरान पुलिस ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर एक युवक की संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जिले में “अभियान संवेदना” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा