Raipur: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई बकाया नहीं चुकाने पर होटल अमृतसरी सीलबंद

Spread the love

वर्षों से लंबित था निगम का बकाया, अधिकारियों की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर घड़ी चौक के समीप स्थित होटल अमृतसरी को सीलबंद कर दिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार होटल प्रबंधन द्वारा कई वर्षों से बकाया राशि जमा नहीं की जा रही थी, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-4 नगर निवेश विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग तथा निगम मुख्यालय के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन-4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, उपअभियंता हिमांशु चंद्राकर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर, सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कई नोटिस के बाद भी नहीं जमा की गई राशि

नगर निगम के अनुसार होटल अमृतसरी को बकाया कर और अन्य देय राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद होटल संचालकों द्वारा भुगतान नहीं किया गया। लगातार अनदेखी के बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए होटल को सील कर दिया।

बकायादारों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निगम राजस्व की वसूली को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी संस्थान या प्रतिष्ठान लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नियमों के पालन की अपील

निगम प्रशासन ने सभी करदाताओं और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से समय पर बकाया राशि जमा करने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके। नगर निगम का कहना है कि शहर के विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश