Chhattisgarh: सारंगढ़ में प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला, ‘खेती बचाओ अभियान’ का आयोजन

Spread the love

किसानों को टिकाऊ और लाभकारी कृषि पद्धतियों की दी गई जानकारी

रायपुर/सारंगढ़। किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण में ‘प्राकृतिक एवं जैविक खेती कार्यशाला’ तथा ‘खेती बचाओ अभियान’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से जैविक खेती के आधुनिक तरीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना रहा।

मंत्री टंकराम वर्मा ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और कृषि की स्थिरता के लिए वृक्षारोपण और प्राकृतिक खेती दोनों ही आवश्यक हैं।

‘गौ ग्राम जनजागरण वाहन’ को दिखाई हरी झंडी

इस अवसर पर मंत्री ने ‘गौ ग्राम जनजागरण वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को गौ आधारित कृषि, जैविक खाद के उपयोग और प्राकृतिक खेती के लाभों के प्रति जागरूक करेगा।

किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपायों तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा