Raipur: वैद्य समुदाय के सशक्तिकरण पर रायपुर में अहम बैठक

Spread the love

पारंपरिक स्वास्थ्य परंपरा और औषधीय ज्ञान के संरक्षण पर जोर

Raipur। छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा 24 जून को रायपुर में वैद्यों के हितकारी योजनाओं की कार्ययोजना और भविष्य के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत करना और वैद्य समुदाय के हितों को सशक्त बनाना रहा।

बोर्ड अध्यक्ष ने की बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने की। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों और सुदूर अंचलों से आए 8 वैद्य संघों के लगभग 60 प्रतिनिधि वैद्यों ने भाग लिया। बैठक में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को संरक्षित करने और उसके विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

वैद्य समुदाय का किया गया सम्मान

बैठक के प्रारंभ में बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम एवं उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला ने सभी वैद्य प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान वैद्य समुदाय के पारंपरिक ज्ञान और उनके योगदान की सराहना की गई।

बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे. ए. सी. एस. राव ने बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और वैद्यों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।

पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण पर विशेष जोर

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक उपचार पद्धतियों और औषधीय ज्ञान को संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से नियमित रूप से वैद्य सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 11 वैद्य सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 1 राज्य स्तरीय, 6 संभाग स्तरीय और 4 जिला स्तरीय सम्मेलन शामिल हैं।

भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा

बैठक में वैद्य समुदाय के हितों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की कार्ययोजना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।.

Related Posts

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

Spread the love

Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

Read more

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

Spread the love

Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा