ऑटो खड़ा करने की रंजिश में चाकू से हमला, दो भाइयों को 10-10 साल की सजा

Spread the love

गौरेला में ऑटो चालक पर जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट का फैसला, द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सुनाई कड़ी सजा

पेंड्रा। गौरेला में ऑटो चालक कान्हा नामदेव पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो भाइयों को कोर्ट ने 10-10 साल की कठोर सजा सुनाई है। पेण्ड्रारोड स्थित द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति अग्रवाल की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में यह फैसला सुनाया।

दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, यह घटना 23 अक्टूबर 2024 की रात करीब 8:30 बजे गौरेला थाना क्षेत्र के कमानिया गेट के पास भागू किराना दुकान के सामने हुई थी। पीड़ित कान्हा नामदेव, जो पेशे से ऑटो चालक है, आरोपी गिरधारी सोनी की दाबेली दुकान पर खाने गया था।

इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गिरधारी सोनी और उसके भाई लवकुश सोनी ने कान्हा को घेर लिया। आरोप है कि लवकुश ने उसे पकड़ लिया, जबकि गिरधारी ने दुकान में रखे धारदार चाकू से उसके सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए।

लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था युवक

हमले के बाद कान्हा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर उसके भाई अनिल नामदेव मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामले की शिकायत गौरेला थाने में दर्ज कराई गई थी।

ऑटो पार्किंग को लेकर थी पुरानी रंजिश

पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि हमला करते समय दोनों आरोपी कह रहे थे कि वह उनकी दुकान के सामने ऑटो खड़ा कर देता है, जिससे ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और उनका धंधा प्रभावित हो रहा है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था।

कोर्ट ने माना गंभीर अपराध, सुनाई 10 साल की सजा

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों गिरधारी सोनी और लवकुश सोनी को दोषी मानते हुए 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष ने राहत की सांस ली है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा