ऑनलाइन सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, तिल्दा से दबोचा गया आरोपी

Spread the love

‘शिवा बुक’ एप के जरिए चला रहा था ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क, मोबाइल-लैपटॉप समेत अहम दस्तावेज जब्त

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिला पुलिस ने ऑनलाइन गैम्बलिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को रायपुर जिले के तिल्दा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का प्रमुख संचालक था और ‘शिवा बुक’ नामक ऑनलाइन गेमिंग एवं सट्टा एप्लिकेशन का संचालन कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, थाना छुईखदान में दर्ज अपराध क्रमांक 254/2026 के तहत मामले की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान होने के बाद विशेष टीम गठित कर तिल्दा में दबिश दी गई, जहां से तरुण वर्मा (36 वर्ष) निवासी सासाहोली, वार्ड क्रमांक-21, थाना तिल्दा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों की जांच कर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 एवं 8 के तहत कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा