गैलेक्सी मॉल के ट्रांसफार्मर से अर्थिंग वायर चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दो विधि से संघर्षरत बालक, दो महिला और चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 किलो तांबा बरामद

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने गैलेक्सी मॉल के बिजली ट्रांसफार्मर से लगातार हो रही अर्थिंग वायर चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक, दो महिला आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने चोरी गया करीब 12 किलोग्राम तांबे का अर्थिंग वायर भी बरामद कर लिया है।

15 जुलाई को हुई थी चोरी

मामले में गैलेक्सी मॉल में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत शिव राज कुमार साहू (43) ने 18 जुलाई को कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मॉल के पीछे लगे बिजली ट्रांसफार्मर से जुड़े अर्थिंग वायर की लगातार चोरी हो रही थी। 15 जुलाई की सुबह अज्ञात चोर ट्रांसफार्मर से जमीन में जुड़े करीब 10 मीटर लंबे और 12 किलोग्राम वजन वाले तांबे के अर्थिंग वायर, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये थी, को चोरी कर ले गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

चोरी का माल भी बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि से संघर्षरत बालकों, दो महिला आरोपियों और चोरी का तांबा खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 12 किलोग्राम तांबे का अर्थिंग वायर भी बरामद कर लिया गया है।

आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहे हैं या नहीं तथा चोरी के अन्य मामलों से उनका कोई संबंध है या नहीं।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश