लालपुर ब्रिज के नीचे वारदात, कार का शीशा तोड़कर डंडे, सरिया और हथौड़े से किया हमला
रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े एक कारोबारी पर जानलेवा हमला और लूटपाट की घटना सामने आई है। बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार पर हमला किया, फिर बाहर निकलते ही डंडे, सरिया और हथौड़े से मारपीट कर उसकी सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार पर पत्थर मारकर तोड़ा शीशा
घटना न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के लालपुर ब्रिज के नीचे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ हमलावरों ने पहले कारोबारी की कार पर पत्थर फेंककर पीछे का शीशा तोड़ दिया। जब कारोबारी कार से बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया।

डंडे, सरिया और हथौड़े से की मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कारोबारी पर डंडे, सरिया और हथौड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान बदमाश उसकी सोने की चेन लूटकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।








