छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; 11 जिलों में येलो अलर्ट

Spread the love

अगले 48 घंटे उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, नदी-नाले उफान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी रविवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ में सबसे अधिक 8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बिल्हा और मैनपुर में 7-7 सेंटीमीटर, पटना में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई।

मुंगेली, गरियाबंद, जनकपुर-भरतपुर, रामानुजगंज, बैकुंठपुर, लोरमी, लालपुर थाना, मगरलोड और चिरमिरी में 5-5 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इन इलाकों में भी हुई बारिश

नगरी, कुकरेल, रतनपुर, हरदीबाजार, पथरिया, मुकडेगा, बलौदा बाजार, पलारी और भाटापारा में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई।

वहीं कुकदुर, मनोरा, पेंड्रा रोड, खड़गवां, कापू, कोंटा, सिमगा, पौड़ी उपरोड़ा, धमतरी, दर्री, बोदरी, मस्तूरी, बीजापुर, पिथौरा और सकरी में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

11 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए प्रदेश के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा