सर्पदंश के फर्जी मामलों में बड़ी कार्रवाई: एसडीएम और तहसील कार्यालय के तीन बाबू गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Spread the love

15 फर्जी प्रकरण बनाकर सरकारी सहायता राशि हड़पने का मामला, जांच में सामने आई अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका

बिलासपुर। सर्पदंश से मौत के फर्जी मामले तैयार कर सरकारी सहायता राशि हड़पने के मामले में सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसडीएम और तहसील कार्यालय में पदस्थ तीन बाबुओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आदेश के बाद तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

आत्महत्या के मामले को बनाया सर्पदंश का फर्जी प्रकरण

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के अनुसार, क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया था। आरोप है कि इसी मर्ग नंबर का इस्तेमाल कर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज तैयार किए गए।

इसके बाद तहसील कार्यालय के बाबू हरिशंकर राठौर, एसडीएम कार्यालय के बाबू नरेंद्र कौशिक और गरीब बिंझवार की मदद से फर्जी सर्पदंश प्रकरण तैयार किया गया। इस प्रकरण को कलेक्टोरेट में प्रस्तुत कर शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि हड़पने का आरोप है।

जिले में सामने आए 15 फर्जी मामले

शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने जिले में सर्पदंश से जुड़े मामलों की जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान जिले के अलग-अलग थानों में सर्पदंश से जुड़े 15 फर्जी प्रकरण सामने आए। इन मामलों में एसडीएम और तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच में सामने आई।

जांच के आधार पर सरकंडा पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पहले डॉक्टर और वकील समेत पांच लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में इससे पहले तोरवा पुलिस ने एक डॉक्टर और वकील समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस जांच में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी सहायता राशि हड़पने के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में अभी कई और लोगों की भूमिका सामने आ सकती है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा