जशपुर में गौवंश की हत्या का खुलासा, मांस बांटते 10 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सुनसान खेत में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में मांस, अवशेष और हथियार बरामद

जशपुर। जिले के कोतबा थाना क्षेत्र में गौवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैगाबहार वार्ड के पास एक खेत में कथित रूप से गौवंश की हत्या कर उसके मांस का बंटवारा किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि बैगाबहार वार्ड से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान खेत में कुछ लोग एक बैल की हत्या कर उसका मांस बांट रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगे।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से भारी मात्रा में मांस, गौवंश के अवशेष तथा घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा