जांजगीर-चांपा में ‘फर्जी’ वेब सीरीज जैसी वारदात, नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Spread the love

शराब दुकान के मैनेजर की सतर्कता से खुली पोल, पुलिस नकली नोटों के स्रोत की जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ जैसी घटना सामने आई है। अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवक नकली 500 रुपये के नोट के जरिए शराब खरीदने की कोशिश कर रहा था, लेकिन शराब दुकान के मैनेजर की सतर्कता के चलते उसकी चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, अकलतरा स्थित एक देशी शराब दुकान में युवक शराब खरीदने पहुंचा। शराब लेने के बाद उसने भुगतान के लिए 500 रुपये का नोट दिया। नोट की गुणवत्ता और छपाई संदिग्ध लगने पर दुकान के मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने नोट की जांच की, जिसमें उसके नकली होने की आशंका सामने आई।

इसके बाद मैनेजर ने बिना देर किए अकलतरा थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में नकली नोट का इस्तेमाल कर खरीदारी करने की कोशिश की पुष्टि हुई है।

नकली नोट कहां से आए, पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और क्या वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है। मामले में नकली नोटों के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा