दुर्ग कलेक्टर की समय-सीमा बैठक, शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति और बायोमैट्रिक उपस्थिति पर सख्त निर्देश

Spread the love

शासन की योजनाओं की समीक्षा, सार्वजनिक मार्गों में बाधा बनने वाले धार्मिक स्थलों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि यदि कोई शिक्षक किसी अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है, तो उसकी प्रतिनियुक्ति पूरी तरह नियमानुसार होनी चाहिए। इसके लिए शिक्षक के मूल विभाग और जिस विभाग में वह प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है, दोनों की विधिवत अनुमति आवश्यक होगी। साथ ही संबंधित विभाग में स्वीकृत सेटअप के अनुसार रिक्त पद उपलब्ध होना भी अनिवार्य रहेगा।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सभी प्रतिनियुक्ति मामलों की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सार्वजनिक मार्गों पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले धार्मिक स्थलों का भी मुद्दा उठा। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे स्थलों को नियमानुसार प्रतिस्थापित अथवा हटाने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए जिला एवं अनुविभाग स्तर पर गठित समितियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा