दो बच्चों की जान बचाने वाला युवक महानदी में डूबा, शव बरामद

Spread the love

नेहरू घाट पर दिखाई बहादुरी, बच्चों को बचाया लेकिन खुद तेज धारा की चपेट में आ गया

अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के दौरान डूबे युवक का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हुआ। युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं नदी की तेज धारा में बह गया।

जानकारी के अनुसार, इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे। उनकी पत्नी नदी किनारे मौजूद थीं। इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे। बच्चों को संकट में देख प्रदीप कश्यप तुरंत नदी में कूद पड़े।

प्रदीप ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन इसके बाद वह खुद तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह नदी में लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और देर शाम तक तलाश अभियान चलाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह नए सर्च ऑपरेशन से पहले ही प्रदीप का शव नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हो गया।

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग प्रदीप कश्यप की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दो मासूम बच्चों की जिंदगी बचाई, लेकिन स्वयं वापस नहीं लौट सके।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा