हाईवा और कार की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौके पर मौत

Spread the love

लवाकेरा के पास भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे; पुलिस ने शवों को बाहर निकाला

जशपुर। जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उड़ीसा-कुनकुरी मार्ग पर लवाकेरा के पास तेज रफ्तार हाईवा ट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक कुनकुरी क्षेत्र के रहने वाले थे और जूता-चप्पल व्यवसाय से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। वे कार से उड़ीसा की ओर से कुनकुरी लौट रहे थे। इसी दौरान लवाकेरा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना की वजह तेज रफ्तार को माना जा रहा है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश