दो साल से फरार हत्या का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, उतई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Spread the love

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोचा गया आरोपी, कोर्ट ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल

दुर्ग। हत्या के एक चर्चित मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को दुर्ग जिले की उतई पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे आरोपी को तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और विशेष पुलिस टीम की सतत निगरानी के बाद पकड़ने में सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार यह मामला थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 240/2024 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दीपजोत कौर संधु उर्फ निक्की और एक अपचारी बालिका को 14 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी सुमित हीरानंद लालवानी (30) घटना के बाद से फरार था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से हत्या के इस चर्चित मामले की जांच को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा