नर्सरी परिसर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

Spread the love

काम पर पहुंचे मजदूरों ने देखा शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस, जांच शुरू

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके में सोमवार को एक युवक का शव नर्सरी परिसर में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी चरोदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में काम करने पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने सबसे पहले युवक का शव फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को इसकी सूचना दी।

शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा